भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर की दावेदारी पड रही भारी
रणनीतिकारों का चक्रव्यूह पड रहा भारी
बड़सर में अभियान जारी
बड़सर। शिक्षा जगत में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज हमीरपुर के इंजीनियर विनोद ठाकुर की राजनीति में दावेदारी से क्षेत्र का माहौल बदल गया है। उन्होंने आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर मुकेश पाठक को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर तथा अध्यापकों को सम्मानित करवा कर जो संदेश दिया है उसने कई लोगों की नींद उड़ा दी है। विनोद ठाकुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिस प्रकार शिक्षकों के अलावा लोगों का सैलाब उमड़ा स्पष्ट संकेत देता है कि 2022 का विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए महाभारत की जंग से कम नहीं होगा। जिस दिन उन्होंने कार्यक्रम आयोजित किया उसी दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया लेकिन विनोद ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक गलियारों में शिमला तक तथा दिल्ली तक इसकी जमकर चर्चा हुई। राजनीतिक पंडितों का स्पष्ट कहना है कि विनोद ठाकुर द्वारा जो अभियान चलाया गया है उसमें भारी संख्या में शिक्षकों, सेना के अधिकारियों कि जो फौज इस चक्रव्यूह रचना में लगी है वह पार्टी की मजबूती के लिए रामबाण साबित होगी। भाजपा द्वारा प्रदेश में मिशन रिपीट के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मिशन रिपीट को लेकर सक्रिय हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार दो चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। 1998 में भाजपा ने जिले की पांचों सीटों पर चुनाव जीतकर इतिहास रचा था उसी समय से लगातार तीन बार भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज कर इतिहास रचती रही लेकिन पिछले लगातार दो चुनावों में कांग्रेस पार्टी के विधायक इंद्र दत्त lakhanpal के इंद्रजाल को तोड़ने में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है लगातार दो बार भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र में हार चुकी है। इस बार काफी रोचक मुकाबला होगा।