अमेरिका में भी बज रहा भारत का डंका
हिमाचल के अमेरिका कैलिफोर्निया में रह रहे लोगों ने हिमाचल दिवस मना कर रोशन किया हिमाचल का नाम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सात समुंदर पार हिमाचल के लोगों के लिए हिमाचल दिवस पर भेजा संदेश व्यवस्था परिवर्तन शुरू
शिमला/अमेरिका कैलिफोर्निया.सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता सुख भोगने नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं विश्व की महाशक्ति अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों ने मिलकर हिमाचल दिवस का कार्यक्रम मना कर हिमाचल का डंका अमेरिका में भी बजाया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमेरिका में रह रहे हिमाचल प्रदेश के वासियों के नाम संदेश भेजकर स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आम आदमी से लेकर विश्व की सबसे बड़ी शक्ति अमेरिका देश में रह रहे हिमाचल के लोगों के हितों की पैरवी करने में भी सबसे आगे हैं। इस कार्यक्रम की कवरेज भले ही टॉप न्यूज़ थोड़ा देरी से कर रहा है जिसके कई कारण है लेकिन हमें इस कवरेज के लिए स्पेशल सहयोग मिला है प्रदीप भारद्वाज का जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के कनोह गांव से संबंध रखते हैं लंबे अरसे से परिवार सहित अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई लोगों को एक साथ जोड़ने में भी अमेरिका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है हिमाचल के लोगों की संस्था वह सराहनीय कार्य कर रही है हिमाचल दिवस मना कर उन्होंने साबित कर दिया है कि हम पहाड़ी हिमाचल के लोग दुनिया के किसी भी कोने में रहे बुलंदियों को छू ले लेकिन हिमाचल के सुंदर पहाड़ प्रकृति की छटा हिमाचल के अद्भुत नजारे हमें अपनी सभ्यता संस्कृति भाईचारे से जोड़ कर रखते हैं। इस खबर का मूल उद्देश्य भी भारतवर्ष के विभिन्न देशों में रह रहे लोगों को जागरूक करना है ताकि टॉप न्यूज़ का मकसद हिमाचल के साथ भारत का डंका विश्व में बजता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मान सम्मान विदेशों में रह रहे लोगों को दिया है सब बधाई के पात्र है। हिमाचल के कैलिफोर्निया में रह रहे ग्रुप में भी इस खबर को भेजा गया है ताकि हिमाचल की संस्कृति सभ्यता भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल दिवस मना कर उन्होंने जो मुकाम हिमाचल प्रदेश को दिल आया है उसके लिए उन्हें बधाई दी जा सके तथा उनके जज्बे को सलाम किया जा सके। आशा है भविष्य में भी अन्य आयोजित कार्यक्रमों को हम टॉप न्यूज़ के लाखों करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे हमारा उद्देश्य भी भारत की एकता अखंडता संप्रभुता का डंका विश्व में बजता रहे। टॉप न्यूज़ के लिए जिन सदस्यों ने सहयोग किया सबका दिल की गहराइयों से आभार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here