जीएस बाली का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा

कांगड़ा। सतीश शर्मा।

देर शाम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पार्थिव देह कांगड़ा उनके निवास स्थान पर पहुंची। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। कांगड़ा स्थित निवास स्थान पर उनके चाहने वालो , समर्थक व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्धाजली दी ।कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता का निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से वह वरिष्‍ठ नेता थे। मंडी उपचुनाव में वह बतौर प्रभारी थे, लेकिन उसके बाद से वह अस्स्वस्थ चल रहे थे। स्वर्गीय जीएस बाली की पार्थिव देह शनिवार  साढ़े पांच बजे शाम को गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद कांगड़ा में उनके निवास स्थान पर पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी गईं । रविवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए ओबीसी भवन हटवास नगरोटा बगवां में रखी जाएगी। दो बजे के बाद नंदिकेश्‍वर धाम चामुंडा में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here