लोट। गुरदास जोशी।ध्वांश में मनाया गया 20 जेठ सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकास खंड निरमण्ड के ग्राम पंचायत लोट के ध्वांश गांव में बीस जेठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इस साल पहली बार युवा मंडल ध्वांश के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देना, व युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना है। कार्यक्रम में ताइक्वांडो रामपुर, राणा दी वाइपर व ढाइं फ़ाई हास्य कलाकारो ने समाज में पनप रहे नशे के नए नए तरीकों के ऊपर भी लोगों को इस से छुटकारा पाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में लगभग पांच से छः महिला मण्डलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्थानीय विधायक किशोरी लाल साग़र व उनके साथ समिति अध्यक्ष दलीप ठाकुर, उपाध्यक्ष विन्द राम वर्मा, भाजपा सोशल मीडिया आनी मंडल से गुरदास जोशी, ग्राम पंचायत प्रधान कला देवी, सदस्य राज किरण, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष निथर मदन गोस्वामी,भाजपा महिला मोर्चा चन्द्र कांता, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान तारा चंद, पूर्व उपप्रधान अमर जीत आदि मौजूद रहे।