मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार चौधरी को सेवाओं के लिए किया सम्मानित

हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार को टोपी पहनाकर सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। विधानसभा चुनावों में कृष्ण कुमार ने विधायक इंद्रदत लखपाल के कंधे से कंधा मिलाकर बड़सर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई थी इन्द्र दत लखनपाल को। आपदा की घड़ी में कृष्ण कुमार बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर विधायक इंद्रदत लखपाल के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी ले रहे हैं। पूर्व में कृष्ण कुमार पंचायत प्रधान है। इस बार पंचायत चुनावों में उनकी पत्नी कमलेश कुमारी बलह बिहाल प्रधान है पूर्व में जिला परिषद की भी सदस्य आ रही है। कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात कार्य करते हैं। कांग्रेस पार्टी की सेवा को समर्पित कृष्ण कुमार चौधरी को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सचिव का जिम्मा सौंपा है जब से उन्हें प्रदेश सचिव का जिम्मा दिया गया है कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। बाकी कार्यों में गरीब लड़कियों की शादियों में, असहाय मजबूर लोगों के बच्चों की पढ़ाई में, लोगों को बीमारियों के इलाज के लिए सहायता करते हैं। एक गरीब बच्चों के लिए सहायता उपलब्ध करवाने में उन्होंने शानदार रिकॉर्ड बनाया है। शिक्षण संस्थानों तथा रास्तों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here