सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लोगों के लिए बना वरदान महिन्द्र ठाकुर डाक्टर की मेहनत ने खड़ा कर दिया साम्राज्य
सफलता का श्रेय अपनी टीम को देते हैं
माता-पिता ने जो संस्कार दिए आज भी उन पर कायम
गांव के स्कूल सरकारी में पढ़े युवक ने रचा इतिहास डाक्टर बनकर 100 लोगों को दिया रोजगार
गांव में बना दिया महानगरों की तर्ज पर सिटी हार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
महिन्द्र ठाकुर की संघर्ष की कहानी
हमीरपुर/बड़सर/ भकरेडी। टॉप न्यूज़। सतीश शर्मा विट्टू। मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तथा बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने के लिए जज्बा हो तो पहाड़ों को काटकर भी मैदान बनाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई युवाओं ने जीवन में संघर्ष कर अपने सपनों के आगे सबको झुकाया है। कांगड़ा जिला के ग्रामीण इलाके से संबंध रखने वाले बडलढोर गांव के सरकारी स्कूल में मैट्रिक तथा हायर सेकेंडरी करने के बाद सरदार पटेल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद महिंद्र ठाकुर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के पद पर तैनाती के बाद 2 साल सेवाएं देने के बाद हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 5 सालों तक अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दी। 1996 का समय हिमाचल प्रदेश में राजा वीरभद्र हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उस समय आज विधायक मनजीत सिंह डोगरा नादौनता का प्रतिनिधित्व करते थे। महेंद्र सिंह ने सरकारी तंत्र में राजनीतिक दखलअंदाजी को नजर अंदाज कर फैसला लिया सरकारी नौकरी को छोड़ने का। किराए की दुकानों में उन्होंने अपना डॉक्टरी की प्रैक्टिस का कार्य शुरू किया। वक्त के साथ बदलाव आना शुरू हुआ। उस समय बड़सर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशान ना होना पड़े महेंद्र सिंह डॉक्टर लगातार लोगों की सेवा करते रहे। सपनों से शुरू हुआ सफर महेंद्र ठाकुर ने बड़सर में ही अस्पताल का निर्माण करवाया। चार दुकानों में शुरू हुआ सफर अपने अस्पताल के सपने को पूरा करने का साधन बना दिन रात मेहनत करने के बाद 2015 में महेंद्र सिंह ने भकरेड़ी में अपना अस्पताल किराए के कमरों में शुरू किया। उसके बाद ठाकुर नर्सिंग होम इस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान बना। ठाकुर नर्सिंग होम के साथ ही सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू किया। लोगों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए उन्होंने कैथ लैब स्थापित की उसके बाद जब करोना शुरू हुआ तो उस दौर में उनका अस्पताल लोगों के लिए वरदान बन गया। आज संस्थान में 100 लोगों को रोजगार मिला है जिसमें कार्डियो के वर्तमान में 3 डॉक्टर उपलब्ध है जो दिन रात मरीजों के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमीरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में खुला अस्पताल लोगों के लिए वरदान बन गया है। अनगिनत लोगों के लिए यह अस्पताल नई रोशनी लेकर आया है। गरीब लोगों के लिए भी महेंद्र ठाकुर आज भी अपनी सेवाएं देकर उनके लिए मसीहा बने हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि में सिटी हार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कई लोगों के जीवन बचाने के काम आ रहा है। महिंद्र ठाकुर लोगों को भी अपना खान-पान तथा जीवनचार्य सही करने का मशवरा देते हैं। लोगों को नशों से भी दूर रहने की उन्होंने अपील की है। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने के लिए समाज को अभियान चलाने की बात कही है। टॉप न्यूज इस महान हस्ती के जज्बे को सलाम करता है।