नेक नियत हो तो भगवान भी छप्पर फाड़कर देता
चंडीगढ़। सतीश शर्मा।” इंसान की नीयत अच्छी हो तो, भगवान भी उसे छप्पर फाड़कर देता है” -पंजाब के निवर्तमान तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर सुबह से ही खुशी का माहौल था और पूरा घर फूलों से एक दिन पहले ही सजाया जा चुका था। क्योंकि चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े सुपुत्र नवदीप सिंह का शादी अगले महीने 10 अक्तूबर को तय है। इसी खुशी में उन्होंने अपने घर पर शुक्रवार को पाठ रखवाया था, जिसका आज भोग डालने के बाद सुबह से दोपहर तक धार्मिक कीर्तन आयोजित हुआ और उसके उपरांत सभी नजदीकी रिश्तेदारों तथा शहरवासियों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया गया था। चरणजीत सिंह चन्नी सामान्य तौर पर सभी मेहमानों से मिल रहे थे। उनकी रिश्तेदार और मंत्री अरूणा चौधरी भी इस मौके पर अपने परिवार समेत चन्नी के आवास पर मौजूद थीं।
चन्नी की पत्नी डाॅक्टर कमलजीत कौर का कहना कि परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान तो बेटे की शादी में लगा हुआ था।
अचानक शाम करीब छह बजे पंजाबी के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चन्नी साहब के नाम की घोषणा हुई। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारे घर में शादी से पहले ही एक बड़ी खुशखबरी और मिल जाएगी। शादी के निमंत्रण कार्डों पर चरनजीत सिंह चन्नी, कैनिबेट मंत्री (पंजाब) छप चुका है। कई जगह शादी के कार्ड बांटे भी जा चुके हैं। अब परिवार वाले विचार कर रहे हैं कि शादी के नए कार्ड मुख्यमंत्री के नाम वाले छपवाए जाएंगे। चन्नी के सुपुत्र नवदीप सिंह ने कहा कि मैंने अपने पापा को अक्सर देर रात तक किताबें पढ़ते हुए देखा है। वह देर रात तक राजनीति से जुड़ी किताबों का अध्ययन करते रहते हैं। अभी तक वह किसी न किसी परीक्षा में बैठते रहते हैं। इसके अलावा समाजसेवा कर लोगों का दर्द दूर करने को प्राथमिकता देते हैं। पूरा परिवार उनके मुख्यमंत्री बनने पर खुश है। उधर, नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि हाईकमान ने जो उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे अच्छी तरह निभाएंगे। पंजाब में कांग्रेस की वापसी करवाना ही अब उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। वह सभी नेताओं को एकसाथ लेकर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी आज 11:00 बजे मुख्यमंत्री कीी शपथ लेंगे। इस परिवार के लिए इनकी होने वालीी बहू भाग्यशालीीी रही आनेेेे से पहले भाग्य ने करवट लीी है चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने हैं