भाजपा का हमीरपुर व बड़सर में हाल दोनों विधानसभा के भाजपा अध्यक्षों के बूथ में कांग्रेस को लीड
टिकट के दावेदारों के बूथों पर भाजपा गर्त में
पार्टी लेगी कड़ा संज्ञान
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश के भाजपा के हमीरपुर व बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जिन लोगों को सरदारी मिली है दोनों अध्यक्षों के बूथों में कांग्रेस को लीड मिली है ऐसे अध्यक्ष क्या मिसाल बनेंगे जिनके अपने बूथों पर भाजपा हार रही है। हमीरपुर में आदर्श कांत के बूथ88में कांग्रेस को 112बोटों की लीड है। हमीरपुर में पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर के बूथ 19 पर291 वोट की लीड है। भाजपा के टिकट के दावेदारों में विजय पाल सोहारु बीना कपिल उषा बिरला भाजपा के महारथियों के बूथ पर भी कांग्रेस को लीड मिली है।
हमीरपुर ही नहीं बड़सर में भी भाजपा के के मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल के बूथ समैला में कांग्रेस पार्टी को अच्छी लीड मिली है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में तीन बार विधायक रहे बलदेव शर्मा की पंचायत बड़सर में कांग्रेस पार्टी को रिकॉर्ड मतों से 322 वोटों से लीड मिली है। जबकि उनके अपने बूथ पर भाजपा को लीड है।इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर के अपने गांव के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक मत मिले हैं। भाजपा के तीनों नवनिर्वाचित विधायक जो दिल्ली में डेरा डाले हैं भाजपा की इसकी पोल भी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दरबार में खुलेंगे