हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस व बागियों के बीच चुनाव भाजपा में विद्रोह की चिंगारी
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्म हो गया है। भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का गुस्सा उबाल पर है। उप चुनाव कांग्रेस पार्टी के तथा बागी कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने भले ही कांग्रेस के सभी दलबदल कर भाजपा में शामिल प्रत्याशीयों को देकर अपने ही संगठन में विरोध की चिंगारी को सुलगा दिया है। हमीरपुर में सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा को हमीरपुर में काले झंडे दिखाए गये। बड़सर में कांग्रेस के बागी विधायक के विधानसभा क्षेत्र में पंहुचने से पहले कांग्रेस ने बैठक कर विरोध जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के गद्दारों को जूते मारो सालो को , हमीरपुर के गद्दारों को जूते मारो …. के नारे लगाकर तल्खी पैदा की। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 6 बार बलदेव शर्मा व माया शर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखन पाल से दूरियां बनाकर साफ कर दिया है की वह इस फैसले से कितने गुस्सा में हैं। बलदेव शर्मा की नाराजगी क्या गुल खिलाएगी। बलदेव शर्मा मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में उनके जन्मदिन पर बधाई देने भी पंहुचे। कुटलैहड़ में भी पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के समर्थकों के तेवर दविंदर भुट्टो के लिए शुभ संकेत नहीं। देहरा में धवाला का गुस्सा सातवें आसमान पर है लहौल स्पीति में जिस प्रकार भाजपा प्रत्याशी का विरोध हुआ व लावा फूटा है। भाजपा के लिए चिंता का कारण है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में संगठन के लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की है। गलू में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में काफी भाजपा के लोग पंहुचे। जिन लोगों ने बलदेव शर्मा का विरोध किया उन्हें बलदेव शर्मा के न आने की खुशी साफ दिखी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने इंद्र दत लखनपाल के कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण योगदान किया है। विनोद ठाकुर को कार्यक्रम में लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
कौन है विनोद ठाकुर
विनोद ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता है। समोह में भाजपा का कार्यक्रम सफल रहा। भाजपा मंडल ने इंद्र दत लखनपाल को भाजपा रंग में रंगने का कार्य किया। मंच से पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखन पाल ने कांग्रेस छोड़ने का कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बताया। हमीरपुर जिला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भले ही कांग्रेस के बागी नहीं बगावत कर गये है लेकिन हमीरपुर जिला में दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं खोने के नारे पर कांग्रेस चुनाव में उतर रहीं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टीम बनाकर दस परिवारों में जाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस के लिए वोट जुटाने का अभियान चलाया है। हर दिन 250 परिवारों से संपर्क बनाकर अभियान चालू किया है। इससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को प्रत्याशी तो बनाया है लेकिन अपने सालो से समर्पित नेताओं को गुस्सा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here