बड़सर मे सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गरजी कांग्रेस!
जनजागरण अभियान से लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूकता अभियान,
पार्टी के सह राज्य प्रभारी संजय दत्त बोले विधायक इंद्र दत्त lakhanpal को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी हाईकमान से करेंगे बात
बड़सर । satish sharma।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जन पद यात्रा निकली! बड़सर कांग्रेस द्वारा निकली गई इस पद यात्रा का नेतृत्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की अगुवाई मे प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने किया! बड़सर कांग्रेस के इस कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया! जनजागरण पद यात्रा भकरेड़ी विधायक निवास से शुरू हुई और मैहरे,बड़सर से होते हुए वल्याह तक निकाली गई! जन पद यात्रा मे केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की तथा महंगाई,विरोजगारी, व अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सरकारों को कोसा! इस दौरान किसान बिल वापिस लेने पर किसानों को बधाइयां दी तथा
जय जावन,जय किसान के नारे लगे! इसके अलाबा केंद्र सरकार पर देश मे आराजीकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेवाजी की! कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों मे जन जागरण पद यात्रा का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया जा रहा हैं! इस जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा हैं जिसमे प्रदेश भर मे लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं! उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गकत नीतियों का खामियाजा देश गरीब लोगों को भुक्तना पड़ रहा हैं! केंद्र सरकार जनता को राहत देने के बजाये उनका खून जूसने मे लगी हुई हैं! महंगाई के कारण लोगों को दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो चूका, युवा विरोजगार घूम रहे हैं,किसान सड़कों पर हैं! सरकारी सम्पतियों को बेच कर निजी कारण मे जुटी हुई हैं! केंद्र व प्रदेश सरकार की इन गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर देश को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया हैं! इस मौके पर संजय दत्त सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेश ने कहा कि इंद्र दत्त lakhanpal जिस तत्परता से कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके लिए हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा उन्होंने विधायक इंद्र दत्त lakhanpal को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही। सह प्रभारी राज्य कांग्रेस संजय दत्त के इस बयान से कांग्रेस के कार्यकर्ता गदगद हैं। संजय दत्त के इस बयान से कार्यकर्ताओं में काफी जोश भर गया है। संजय दत्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में जमकर गुटबाजी है उन्होंने जयराम ठाकुर anurag thakur तथा प्रेम कुमार धूमल का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में गुटबाजी है जबकि कांग्रेस पार्टी एकजुट है तथा विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर बड़सर कांग्रेस,, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!











