मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जो मांगा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देकर गए

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र का एक दिन का दौरा कर कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संजीवनी साबित हुआ है। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। विधायक इंद्रदत लखनपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल हर जगह उपस्थित रहे। भोटा, सलौणी, बिझडी, गारली,मैहरे,बड़सर,बणी में लोगों ने मुख्यमंत्री का खूब स्वागत किया। इस दौर में मुख्यमंत्री ने बड़सर अस्पताल को 100 बिस्तर का बनाने, सलौणी में 10विसतर का दर्जा देने,  सतलुज पेयजल योजना 132करोड का शिलान्यास व झोरघाट पुल का उद्घाटन किया।

आज कांग्रेस पार्टी की एक सामूहिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस  महासचिव पूर्व विधायक मनजीत, डोगरा इंजीनियर राजेश वनयाल सिंह  प्रदेश सचिव कृष्णा चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान,,मनु डोगरा उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक सुर से कांग्रेस पार्टी के एक जूटता का परिचय दिया। मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है, इंजीनियर राजेश वनयाल जो बाबा बालक नाथ न्यास के न नयास के सदस्य हैं ने बताया की वह पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस विधानसभा क्षेत्र में जब-जब चुनाव लड़ा है उन्होंने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। उनकी पत्नी शैलजा वनयाल पंचायत की प्रधान है पंचायत के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया है इसके बारे में विधायक इंद्रजीत लखनपाल ने ही उन्हें स्वागत के लिए कहा था। विधायक मुख्यमंत्री के साथ हर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के क्षेत्र में एकजुट है तथा विकास के मामले में इतिहास रच रही है। मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर विधानसभा के क्षेत्र के लिए सौगातें दीं हैं। इस सब का श्री विधायक की कार्यशैली को ही जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here