हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के चुनावों में बजाया डंका डोर टू डोर अभियान शुरू हिमाचल प्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रभारी रत्नेश
shimla। टॉप न्यूज़ हिमाचल। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी नगर निगम के चुनावों में भाजपा तथा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए मेहनत कर रही है हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी रत्नेश ने बताया की 36 घंटों में सा4500 परिवारों तक आम आदमी पार्टी ने डोर टू डोर अभियान के तहत संपर्क बनाया है उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने शिमला नगर निगम के चुनाव को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स को फाड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों से तंग आ चुकी है तथा हिमाचल परिवर्तन के मूड में है। नगर निगम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी आम आदमी पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है तथा लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। चुनावी माहौल को आम आदमी पार्टी ने गरमा दिया है भाजपा तथा कांग्रेस जहां आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं आम आदमी पार्टी ने ग्राउंड स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है आम आदमी पार्टी 2022 में प्रदेश में भाजपा तथा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने मीडिया के लोगों से आव्हान किया है कि अगर कोई आम आदमी पार्टी का कोई मीडिया में बयान बाजी करता है तो उससे आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किया गया अथॉरिटी लेटर देखकर पुष्टि करें कई लोग पार्टी को बदनाम करने का भी कार्य करते हैं जिनका आम आदमी पार्टी से कोई लेना देना भी नहीं है।