चापलूसी तथा चाटुकारिता से नहीं चलेगी देश की राजनीति आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में झाड़ू ने भाजपा तथा कांग्रेस के सपनों को बिखेरा
कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ में लगाई थी 4 दर्जन से अधिक नेताओं की ड्यूटी 8 सीटों पर ही सिमटी कांग्रेे
shimla। सतीश शर्मा।चंडीगढ़ के नगर निगम के चुनावों में दिल्ली से देश की राजनीति का प्रतिनिधित्व कर रही आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम फहराया है। आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में 14 सीटें मिली जबकि भाजपा दूसरे तथा कांग्रेस पार्टी तीसरे स्थान पर रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को लेकर मंथन कर रही है तो भाजपा की पैरों तले जमीन खिसक गई। आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनावों में जीत से आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता काफी खुश है हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की नजरें बेरोजगारों की फौज पर है। सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनरों से अधिक वोट बैंक बेरोजगारों का है जिनमें उच्च शिक्षा प्राप्त पीएचडी पोस्ट ग्रेजुएट तथा ग्रेजुएट की संख्या काफी अधिक है। उसके बाद आते हैं प्लस टू तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा जिनके लिए भाजपा तथा कांग्रेस रोजगार के साधन नहीं जुटा पाई है। सपोर्ट बैंक ने जिस का साथ दिया प्रदेश में उसी की सरकार बनेगी आम आदमी पार्टी की नजरें प्रदेश के बेरोजगारों पर भी टिकी है इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि आजकल लोगों की मेंबरशिप के लिए कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पूर्व में दो बार विधायक रहे मनजीत डोगरा का साफ कहना है कि हिमाचल में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेश से लोग तंग तो है। प्रदेश की जनता विकल्प की तलाश में है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सहित कई नेताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश की राजनीति में नया बदलाव आ रहा है आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी पड़ोसी राज्य पंजाब में भी इस बार नया इतिहास आम आदमी पार्टी रखेगी। हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। राजनीतिक पार्टियों के कई नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में है। लेकिन आम आदमी पार्टी हमेशा सर्वे करवाकर जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारती है हिमाचल प्रदेश में भी सर्वे को आधार बनाकर प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे आम आदमी पार्टी के अनूप कुमार ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में आम आदमी की जीत पर खुशी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here