हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को आम आदमी पार्टी से बड़ी आस
मालविका साहनी महिलाओं को जोड़कर मजबूत कर रही आम आदमी पार्टी का जनाधार
Mandi। satish sharma। हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी मंडी में आयोजित आम आदमी पार्टी के रोड शो को सफल बनाने में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की टीम बधाई की पात्र है। संगठन को मजबूत करने का दायित्व निभा रहे टीम के सदस्य हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को धरातल से जोड़ने के लिए महिला आम आदमी पार्टी की प्रदेश कोऑर्डिनेटर मालविका साहनी के प्रयास रंग ला रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लाखों महिलाएं आम आदमी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी हिमाचल प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता लाखों की संख्या में हिमाचल प्रदेश में तैनात महिलाएं आप पार्टी की ओर देख रही है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए तथा आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए मालविका साहनी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है Mandi दौरे के दौरान हमीरपुर जिला से डॉक्टर हिमानी राणा, मंडी जिला से जबना चौहान सिरमौर जिला से कुल्लू जिला से, चंबा जिला से तथा अन्य जिलों से महिलाओं को जोड़कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। मालविका साहनी के दौरे के बाद कई महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने का मन बनाया है। आम आदमी पार्टी महिला मंडलों पंचायती राज संस्थाओं कि जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में आम आदमी पार्टी से जोड़कर नया इतिहास रचने जा रही है। मालविका साहनी आने वाले दिनों में बताने के लिए हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में दौरे का की महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। आम आदमी पार्टी का केजरीवाल जो बीज डाल कर गए हैं उसकी फसल आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में लहराएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here