कार्यकर्ताओं की वजह से ही सत्ता में आती है सरकारें – अजय रिंटू महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर
भाजपा मंडल बड़सर मंडल को सलाह लखनपाल का साथ दें पार्टी ने उन्हें आगे किया है
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल की तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अजय रिंटू जिला हमीरपुर से भाग लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया की पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की की भारतीय जनता पार्टी ने इंद्र दत्त लखनपाल को आगे किया है तो सभी कार्यकर्ता मिलकर उनके साथ दें। उन्होंने कहा कि संगठन में जो भी कमियां हो उन्हें मिल बैठकर सुधारा जाए। तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है इसी कड़ी के तहत आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने संगठन में किसी भी प्रकार की कमी के लिए मिल बैठकर उसका हल करने की बात की है।
मंच का संचालन अश्विनी भारतीय जनता पार्टी महासचिव ने किया।
जिला कार्यकारिणी के बड़सर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजीव शर्मा भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष जिलाहमीरपुर, प्रेम दयाल, सीमा कुमारी, सरला शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा जिला हमीरपुर संजीव शर्मा ने सम्मानित किया। नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा जो 10:30 बजे शुरू होनी थी बारिश के कारण उसमें विलंब हुआ। इस बैठक में जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा,मांगा राम जिला परिषद सदस्य, इस मौके पर विभिन्न भूतों के अध्यक्षों को पार्टी की तरफ से झंडे भेंट किए गए।







