मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन माहौल बदला

डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने सेवा के लिए सरकारी नौकरी छोड़ी पुष्पेंद्र को जीत दिलाने जनता।
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हमीरपुर, देहरा व नालागढ़ का उपचुनाव नया अध्याय लिखेगा। भारत की आजादी के बाद पहला मौका है जब आजाद विधायक इस्तीफा देकर फिर चुनाव लड़ रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दो दिवसीय हमीरपुर दौरा काफी चर्चा में रहा। अशीष शर्मा जो आजाद विधायक थे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखे प्रहार किए। क्रेशर मालिक के दबाव में न आने की मुख्यमंत्री बात कर रहे। हमीरपुर के तीन विधायकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की तीनों विधायक सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल हुए। जनता ने सुजानपुर सहित अन्य तीन सीटों पर विजय हासिल किया। इस दौरे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जमकर प्रहार किए उन्होंने कहा की अशीष मेरे पास जब भी आया अपने टैंडर व क्रेशर के लिए आया। मसियाणा सड़क के लिए 11करोड का टैंडर अशीष की कंपनी को मिला यह सड़क मानकों पर खरी नहीं उतरती। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है की जनता अशीष को सबक सिखाए। लोगों में इस सीट को लेकर उत्सुकता का माहौल है धनेड बेल्ट में दस पंचायतों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दबदबा पुष्पिंदर वर्मा के लिए लाभदायक है। ताल बेल्ट में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम शानदार रहा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में लोगों में काफी जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है की जनता आजाद विधायकों को सबक सिखाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here