हमीरपुर जिला मुख्यालय पर रेड से हड़कंप
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय पर ईडी की रेड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार के प्रतिष्ठानों के बाहर सीआरपीएफ के जवान व इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कर्मचारियों का जमाबड़ा लगा हुआ है। जगह जगह कर्मचारियों का जमाबड़ा लगा हुआ है। अधिकारी इस बारे में जानकारी सांझा करने से बचाव कर रहे हैं। एक दर्जन से अधिक गाडियां शहर में पहुंची है अधिकतर नंबर पीबी है। जांच जारी है। उपचुनाव के दौरान इस रेड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हमीरपुर जिला मुख्यालय पर इस रेड की चर्चा पूरे जिले में है। मीडिया से जुड़े कई समूहों की नजर इस पर टिकी हुई है।