बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक में उमड़ी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़
बागी विधायकों को लेकर जमकर की नारेवाजी
कांग्रेस पार्टी के दावेदारों में शामिल
बड़सर। बड़सर कांग्रेस की बैठक का आयोजन आज गीता पेलेस में किया गया जिसमें चुनाव के प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश शर्मा ने शिरकत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेश धर्माणी का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर बागी विधायकों को लेकर नारेबाजी की जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम पर वोटिंग करने का आह्वान किया। बैठक में राजेश धर्मानी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को बिजी बनाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले से मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह को हटाने के लिए जो षड्यंत्र रचा। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। उन्होंने हमीरपुर जिले की बडसर व सुजानपुर सीट को कांग्रेस की झोली में डालने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। बैठक में पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने मंच से एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही। कृष्ण चौधरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए इंद्रदत लखनपाल को सबक सिखाने की बात कही। विशाल राणा ने व्हाट्सएप में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन को मजबूत करने की बात कही उन्होंने लोकल प्रत्याशी को ही टिकट देने की बात कही। आया राम गया राम की राजनीति बड़सर में नहीं चलेगी। इस मौके पर इंजीनियर राजेश वनयाल ने भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कमल पठानिया तथा नरेश लखनपाल ने भी संबोधित किया। इंद्र दत्त लखनपाल के कजन कजन चेतन लखनपाल ने कहा कि मुझे 10 साल बडसर संगठन की बैठकों से दूर रखा। टिकट के दावेदारों में विशाल राणा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा कृष्ण चौधरी, कृष्णा चौधरी राजेश वनयाल, सतीश शर्मा , डैनी जसवाल, सुभाष ढटवलिया, रूवल ठाकुर, नरेश लखनपाल, दीपक शर्मा नितिन शर्मा परमजीत उर्फ़ डैंफा सहित कई दावेदार हैं।