घुमारवीं के गांव करलोटी के रहने वाले शुभम धीमान बने आईएएस ऑफिसर।
***
शुभम धीमान वर्तमान में नाहन में आबकारी एवं कराधान विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात हैं।।
*******
घुमारवीं न्यूज़।
उपमंडल घुमारवीं के गांव करलोटी से संबंध रखने वाले तथा वर्तमान में जिला सिरमौर राज्य कर एवं आबकारी विभाग नाहन में तैनात सहायक आयुक्त शुभम धीमान का आईएएस में चयन हुआ है। शुभम का आईएएस में यह पांचवा प्रयास था। यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा की यह सिविल सर्विस प्री परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी। उसके बाद मैंस परीक्षा 21 से 1 अक्टूबर 2022 तक हुए। साक्षात्कार 30 जनवरी से 18 मई तक हुए तथा मंगलवार को यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस मैंस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। शुभम धीमान के पिता रत्न लाल धीमान राज्य बिजली बोर्ड से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता उर्मिला धीमान गृहणी हैं। शुभम मूलत बिलासपुर जिला के घुमारवीं तहसील के करलोटी गांव के रहने वाले हैं। जोकि 2017 बेच के एचएएस रैंक में ईटीओ अधिकारी हैं। शुभम धीमान ने ईटीओ के पद पर नाहन में 27 मई 2019 को ज्वाइन किया था।