बड़सर मिनी सचिवालय का कार्य प्रगति पर
2012 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था शिलान्यास
2022 में स्वीकृत हुआ कार्य
तीसरी मंजिल का कार्य प्रगति पर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुख की सरकार
विकास पथ पर हिमाचल
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिलान्यास किया था। शिलान्यास से टैडर लगने में 10साल लग गए। इस कार्य को शुरू करवाने में भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर के प्रयास सराहनीय रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा में जो मिनी सचिवालय बन रहा है विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा। जिस कंपनी को कार्य आवंटित हुआ है उसका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। बंगाणा मिनी सचिवालय करीब 15करोड,एमसीए ऊना, हिमाचल ज्यूडिशल अकैडमी गंडल शिमला100करोड, सर्किट हाउस 55करोड, हैलीपोरट ढल्ली 55करोड, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला 18करोड। इसके अलावा कई अन्य कार्य स्टेट पुस्तकालय विस 11करोड, चक्कर ज्यूडिशल कंपलेक्स 29करोड।
डिग्री कालेज धामी 13महीने के रिकार्ड समय में पूरा किया था। इस प्रकार के कई कार्य पिछले करीब दो दशकों से कर रहे हैं। शानदार कार्य के लिए कंपनी बधाई की पात्र है।