अब जीवन में कोई इच्छा नहीं काम करना है
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक के तौर पर कभी पीएसओ की सेवाएं भी नहीं ली
आलटो में चलने वाला मिला लाव लश्कर
शिमला। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के एक साधारण परिवार में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए हैं किस्मत में पूरा साथ दिया भाग्य चमका उन्होंने कई चुनाव जीते लेकिन राजा वीरभद्र सिंह ने कभी कोई बड़ा दायित्व नहीं दिया अब दिन बदले उनके गुरु पंडित सुखराम का सपना सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरा किया है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू का साफ कहना है कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले बालिका आश्रम के वहां अनाथ तथा असहाय बच्चों की समस्याओं को देखा तथा समझा। सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यमंत्री जिन बच्चों का कोई नहीं है मां बाप कि बिछड़ जाने के बाद की मानसिक परिस्थितियों का सामना करते हैं उनके लिए सरकार क्या कर सकती है हिमाचल प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने हैं जो गंभीरता के साथ इस पर सोच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि इसके लिए जो किया जा सकता है नीति बनाकर किया जाए ताकि अनाथ बच्चे भी अनुभव कर सकें कि वह सुरक्षित है। सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच आप अंदाजा लगा सकते हैं जब अपने प्रदेश के अनाथ बच्चों के बारे में भी उनकी यह सोच है तो आम जनमानस के बारे में उनका सपना कैसा होगा। मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सहित प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का भी भरपूर प्यार तथा सहयोग सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिला है। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई है। हमीरपुर जिला के लाल के सामने मंत्रिमंडल का विस्तार करने से लेकर कई कार्य है जिन्हें पूरा किया जाना है। शानदार उपलब्धि तथा उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को टॉप न्यूज़ की ओर से बहुत-बहुत बधाई।






