पहाड़ का दर्द समझती है कांग्रेस पार्टी
विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत का रिकॉर्ड
भाजपा जीती 25 सीटें
तीन अन्य विजयी
तत्काल ब्रोकन अवलोकन
हिमाचल शिमला। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं कल कांग्रेस पार्टी विधायकों की एक बैठक शिमला में आयोजित करेगी। हिमाचल की जनता ने अपना फर्ज निभाया है अब कांग्रेस पार्टी ने जो गारंटी प्रदेश की जनता को दी है उन्हें पूरा करने का वक्त शुरू हो गया है। 5 साल यूं ही बीत जाते हैं जब जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे उन्होंने पहली कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश की गरीब जनता के लिए बुढ़ापा पेंशन की आयु 80 साल से घटाकर 70 साल की थी आज भी प्रदेश की गरीब जनता उन्हें मसीहा मानती है इसी का परिणाम है कि जय राम 38 हजार से अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड बना कर पहले स्थान पर रहे हैं। मंडी में उन्होंने 9 सीटों पर भाजपा को जीत भी दिलाई है।
हम अब बात करते हैं कांग्रेस की कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए जो गारंटी दी है उनमें पहली बैठक में कैबिनेट में ओ पी एस हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को बाहर करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश की गरीब जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी इस गारंटी को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरा करेगी। यह चुनावी वायदे नहीं है। हिमाचल प्रदेश की ब्रिज गानों को भी कांग्रेस पार्टी से बड़ी आश है। 5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। हिमाचल की जनता भोली है लेकिन भोलापन साफ झलकता है। चुनावी नतीजे साफ है। प्रदेश की जनता को इंतजार है हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का कांग्रेस पार्टी इस पर मोहर लगाएगी। हिमाचल प्रदेश के विधायक अपना नेता चुनेंगे। हिमाचल प्रदेश की सत्ता में होली लॉज पावर हाउस रहा है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिया है हिमाचल प्रदेश के पूर्व के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री बने उसका कारण उनकी लोकप्रियता रही है हिमाचल में हर वर्ग को कांग्रेस पार्टी से बड़ी आश है। देश के राष्ट्रीय मीडिया ने जिस प्रकार दिल्ली से बैठकर एग्जिट पोल दिए उसका मूल्यांकन प्रदेश की प्रमुख जनता ने किया है। हिमाचल प्रदेश के अधिकतर लोकल चैनल सोशल मीडिया के हिमाचल प्रदेश के डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने जो रिकॉर्ड एग्जिट पोल के दिए वह सत्य सावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की डिजिटल मीडिया एसोसिएशन इसमें बधाई के पात्र हैं जिन्होंने जो कहा वह सत्य साबित हुआ। राष्ट्रीय अधिकतर चैनलों के आंकड़े धराशाई हुए हैं। लोकल चैनल कांग्रेस की 40 सीटें तक बता रहे थे जबकि राष्ट्रीय चैनल भाजपा को 40 तक सीटें दे रहे थे सच्चाई जनता के सामने है फैसला जनता को करना है। पत्रकारिता समाज सेवा का साधन रही है लेकिन धन्ना सेठ इसे धन कमाने का मात्र जरिया मानते हैं। चाहे डिजिटल मीडिया चैनल हो अथवा अन्य संस्थान के लिए धन जरूरी है लेकिन सच्चाई को ताक पर रखकर खबरें करना कहीं पाठकों तथा दर्शकों के लिए कष्टदायक होता है। प्रदेश की जनता बेहतर जानती है। वीडियो चैनल से यह उम्मीद कभी नहीं की जा सकती की वह किसी एक तरफा खबरों को दिखाएं। आगे आगे देखिए होता है क्या। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में नया मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की सेवा के लिए आगे लाएगी लेकिन राजा वीरभद्र सिंह जैसी सोच लेकर उसे आगे बढ़ना होगा।