एक मंच से गरजे भारतीय जनता पार्टी के दो केंद्रीय मंत्री
स्मृति ईरानी ने हिमाचल में रिवाज बदलने की बात कही
अमेठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को हराकर बदला रिवाज परंपरागत सीट अमेठी कांग्रेस से छीन कर राहुल गांधी को वहां से खदेड़ कर आज तक नहीं संभली कांग्रेस दक्षिण भारत में तलाश रही जमीन
अनुराग ठाकुर ने महिला शक्ति से पट्टू तथा कंबल के चक्कर में ना आने की बात कही
बिगड़ी/बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने का जो नारा जयराम ठाकुर ने दिया है उसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार स्मृति ईरानी ने मातृशक्ति के सम्मेलन में महिलाओं को खुलकर हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने की बात कही। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की आम कार्यकर्ता नहीं राहुल गांधी को हराकर रिवाज बदला है वहां नारा दिया जा रहा था कि अमेठी कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट है लेकिन अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं उन्हें हराकर अमेठी से खदेड़ दिया है । राहुल गांधी दक्षिण भारत में जमीन ढूंढ रहे हैं कांग्रेस पार्टी को आज तक राष्ट्रीय अध्यक्ष खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि रिवाज बदलने की बारी आप हिमाचल की है उन्होंने डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि एक इंजन व्हाट्सएप से भी लगाने की जरूरत है। मातृशक्ति से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं बचन की पक्की होती है। उन्होंने महिलाओं से प्रतिज्ञा करने की बात कही की प्रतिज्ञा कर वापस लौटे ताकि हिमाचल में रिवाज बदला जा सके।
केंद्रीय मंत्री सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर ने पहाड़ी अंदाज में मातृशक्ति से अपील की। उन्होंने मातृशक्ति से पट्टू व कंबल की चपेट में ना आने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं को रिझाने के लिए पट्टू कंबल बांटने कार्यक्रम शुरू किए किया जाए महिलाओं को उससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने मंच से जमकर कांग्रेस पार्टी पर प्रहार किए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा नहीं मंच से जब भाषण शुरू किया तो भीड़ देखकर डगमगा गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की प्रशंसा के पुल बांधे। जब उन्होंने महिलाओं से जोर से नारे लगाने की तथा दिल्ली तक आवाज पहुंचाने की बात कही दो स्मृति ईरानी ने कहा कि बलदेव जी दिल्ली आपके साथ बैठी है। उस समय अनुराग ठाकुर बलदेव शर्मा के साथ बैठे थे। भीड़ को देखकर दोनों केंद्रीय मंत्री गदगद नजर आए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने मंच से महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी का साथ देने की अपील की।
पिछले 25 सालों से भाजपा बलदेव शर्मा पर विश्वास कर बड़सर का जिम्मा बलदेव शर्मा को शांत रही है। 1998 में पहली बार बलदेव शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी का टिकट दिया था लगातार तीन चुनाव जीतकर प्रदीप शर्मा ने रिकॉर्ड दर्ज किया। 2012 तथा 2017 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इस विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार रिवाज बनने के बाद भाजपा कर रही है। हजारों की भीड़ देखकर आयोजकों के भी होश फाख्ता हो गए। आयोजकों को भी इतनी भीड़ उमड़ने का अनुमान नहीं था। राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान है की मातृशक्ति ने खुलकर बलदेव शर्मा का साथ दिया है। भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। महिला मोर्चा की सदस्य हर बूथ से पहुंची थी। इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमला बन्याल ने मातृशक्ति का आभार प्रकट किया। अनुराग ठाकुर ने माया की माया तथा लीला के धमाल की संज्ञा दी। स्मृति ईरानी ने मंच से लीला शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि लगता है लीला शर्मा टिकट के लिए आवेदन करने वाली है। काबिल कौर है कि लीला शर्मा ने बिना मंच का प्रयोग किए मातृशक्ति के सम्मेलन में चार चांद लगाए।
इस मौके पर मातृशक्ति के लिए धाम का आयोजन भी किया गया। संख्या बल की बात न करें तब भी रसोई बनाने के लिए जो बोटी बुलाएंगे थे उन्होंने बताया कि उनके लक भी दोहरे हो गए। उन्होंने 50 मण चावल 10,000 से अधिक लोगों को परोसने की बात कही। आयोजक इस कार्यक्रम को लेकर गदगद नजर आए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इतिहास रचने का दम रखते हैं परंतु पिछले 10 सालों से इस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को हराने में पार्टी के ही चंद लोग षड्यंत्र की राजनीति कर भाजपा को खोखला करता रहे लेकिन अब यह सहन नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here