बडसर विधानसभा क्षेत्र में बलदेव शर्मा पिछड़े 25 सालों से संघर्ष की राह पर
महिलाओं की ताकत के बल पर सत्ता में लौटने की तैयारी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महिलाओं को जागरूक करने के लिए बिझडी ताल स्टेडियम में कल हजारों महिलाओं को करेंगे संबोधित
बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल की राजनीति में विरले ही लोग ऐसे होंगे जो लगातार संघर्षशील रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। 1998 के विधानसभा चुनाव में जब पूर्व विधायक राम रतन की टिकट काटकर ने प्रत्याशी को देने की बात की जा रही थी तो भाजपा के पुराने कर्मठ कार्य कर्ताओं को छोड़कर भाजपा ने बलदेव शर्मा को टिकट दिया था। उस विधानसभा चुनाव में मुकाबला राजा वीरभद्र सिंह के हनुमान से था मनजीत सिंह डोगरा कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उस कड़े मुकाबले में बलदेव शर्मा ने पहली बार लोगों के बीच जाकर सफलता प्राप्त की थी। उसके बाद बलदेव शर्मा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लाडले बन गए तथा बलदेव शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जमकर आशीर्वाद दिया। पिछले 25 सालों में राजनीति के कई दौर आए। लेकिन लगातार 25 साल बलदेव शर्मा को भाजपा ने टिकट थमाया। बीच में कई संकट के बादल भी आए लेकिन भाजपा ने बलदेव शर्मा को ही मैदान में उतारा भले ही तीन बार लगातार जीतने का इस विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाने वाले बलदेव शर्मा 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनाव हार गए। उसके बाद भी संगठन का जिला हमीरपुर का जिम्मा बलदेव शर्मा को दिया गया भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
महिलाओं को जागरूक करने के लिए बलदेव शर्मा भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन करवाने के लिए तत्पर है। महिलाओं में बलदेव शर्मा की जगह माया शर्मा का अपना रुतबा है। बिझडी के ताल स्टेडियम में महिला सम्मेलन आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया है। कल 10 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्मृति ईरानी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को बुलाया गया है इसके अलावा भाजपा के कई शीर्ष नेता भी इस में भाग लेंगे। महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के कई टिकट चाहने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में है। महिला सम्मेलन को लेकर सबकी निगाहें इस पर टिकी है। पूर्व में पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने जो सम्मेलन महिलाओं का आयोजित किया था उसके बराबर का महिला सम्मेलन आज तक इस विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुआ है। उस महासम्मेलन में महिलाओं को दरियां बांटी गई थी। उसमें महिलाएं खुलकर सामने आई थी सरकारी बसों में बसों की छत पर अपना बस किराया देकर महिलाएं पहुंची थी। स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा लोगों को इस कार्यक्रम के लिए पिछले दिनों से निमंत्रण दे रहे हैं। बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी माया शर्मा भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। सबकी नजरें इस कार्यक्रम पर टिकी हुई है। कल कार्यक्रम आयोजित होगा स्मृति ईरानी को सुनने के लिए इस विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाओं के कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारियां बलदेव शर्मा ने की है। महिला मोर्चा द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी माया शर्मा जो महिला मोर्चा से जुड़ी रही हैं ने विधानसभा क्षेत्र की सभी महिलाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।