ऊना। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दुखद खबर मिली है रायपुर मैदान के समीप कोलका गांव के समीप गोविंद सागर झील में सात युवकों के डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि युवक पंजाब के रहने वाले हैं तथा हिमाचल प्रदेश में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले नहाने के लिए एक युवक जब डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य युवकों ने प्रयास शुरू कर दिए देखते ही देखते करीब 7 लोग पानी में समा गए। इस दुखद घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक बंगाणा योगराज भी मौके पर पहुंचे उन्होंने बचाव कार्य के लिए निर्देश जारी किए। भाखड़ा से गोताखोरों को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। इस दुखद घटना पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गहरा शोक प्रकट किया है तथा प्रशासन को ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस दुखद घटना पर लोग स्तब्ध है। हर साल बाहरी राज्यों तथा हिमाचल प्रदेश के कई युवाओं की डूबने के कारण मौतें होती हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक योगराज ने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचे हुए हैं तथा गोताखोरों को भी बुलाया गया है।
ब्रेकिंग झील से 7 युवाओं के शुवों को निकाल दिया गया है प्रशासन द्वारा बीएमबी के गोताखोरों को बुलाया गया था प्रशासन की तत्परता के कारण सभी सात शव झील से निकाल दिए गए हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक योगराज ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा सभी शवों को झील से निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डूबने वालों में दो सगे भाई थे। 11 युवक घूमने के लिए हिमाचल आए थे। जिनमें से 7 की डूबने के कारण मौत हो गई है