पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की गोल्डन जुबली, CM जयराम ठाकुर ने पांव छूकर दी बधाई
हमीरपुर। सतीश शर्मा टाप न्यूज़ हिमाचल।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल की शादी की सालगिरह की गोल्डन जुबली समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से पहुंचे। सीएम जयराम ठाकुर ने मंत्रियों संग पूर्व मुख्यमंत्री धूमल व उनकी धर्मपत्नी को पांव छूकर शादी की सालगिरह की बधाई दी। इस समारोह का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में किया गया था। इस समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के एक दो चेहरों को छोड़ कर सभी मंत्री और विधायक नजर आए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने परिवार सहित समारोह में मेजबान की भूमिका में दिखे। वीरेंद्र कंवर कैबिनेट मंत्री, विक्रम ठाकुर कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी भोरंज, पूर्व विधायक अनिल धीमान भोरंज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर , जिलाधीश हमीरपुर देव श्वेता वानिक, एसपी हमीरपुर, कई आला अधिकारियों भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बड़े नेताओं, अधिकारियों, आम पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रदेश भर से काफी लोगों ने उपस्थिति दर्ज की।