बड़सर बनेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ड्रीम हिमाचल प्रदेश के लिए टिप्पर बना संघ का प्रमुख स्थल
हमीरपुर। समाजिक हितों तथा सरोकारों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा आगे बढ़ता रहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कुर्बानियों को लेकर संघ सक्रिय रहा है हिमाचल प्रदेश के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जब तक दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को लेकर शिक्षण संस्थान डिग्री कॉलेज सक्रिय रहा हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा जीत का परचम लहराते रहे। लेकिन उसके बाद पिछले 10 सालों से भाजपा को लगातार दो बार चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की राष्ट्रीयता की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के टिप्पर संघ की गतिविधियों का प्रमुख अड्डा बन कर उभरा है 2 जनवरी 2022 से नए साल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों से सैकड़ों प्रशिक्षु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ट्रेनिंग लेंगे जो देश सेवा के लिए आने वाले समय में बेहतर समाज सेवक बनकर कार्य करेंगे इस प्रशिक्षण शिविर के लिए जोरो से तैयारियां चली हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों को विस्तार देने के लिए पुराना तकनीकी कॉलेज जो बंद पड़ा था उस संस्थान कोराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास कार्यों के लिए प्रयोग किया जाएगा। संस्था द्वारा इसे खरीदा जा चुका है। इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों के लिए प्रमुख स्थल बनकर उभरे गा तथा हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उस सपने को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा जिसमें 2025 तक हर गांव में संघ की शाखा लगाने का सपना लिया गया है। विधानसभा क्षेत्र बड़सर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गढ रहा है।
Home टॉप न्यूज़ स्पैशल हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका ...