कटलैहड विधानसभा क्षेत्र के दविन्द्र भूटटो को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्ति
समाजसेवी दविन्द्र भूटटो लोगों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं तत्पर कांग्रेश का बड़ा दांव
विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए बिछाई विसात
बंगाणा। सतीश शर्मा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो महासचिव, आठ सचिव, एक कार्यकारी सदस्य और एक मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा जारी सूची में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र भुट्टो को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। देवेंद्र भुट्टो को सचिव नियुक्त करने पर कुटलैहड़ क्षेत्र के कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। कुटलैहड़ के समस्त कांग्रेसियों ने देवेंद्र भुट्टो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त करने पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कुटलैहड़ क्षेत्र के कांग्रेसियों का कहना है कि देवेंद्र भुट्टो पिछले लंबे समय से बिना किसी पद के कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए थे। गरीब-बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया और कोरोना काल में हजारों लोगों की मदद की। कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी अब भी गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र भुट्टो से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है। कांग्रेस पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला जी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद का दायित्व दिया है। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं तहेदिल से शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए थे और आगे भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटे रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here