भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा
बड़सर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष baldev sharma ने आज ग्रामीण केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रति समर्पण तथा वफादार रहने की बात कही। कार्यक्रम मे बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों से पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। baldev sharma वर्तमान में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं इस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा baldev sharma को 5 बार भारतीय जनता पार्टी का टिकट प्राप्त करने का गौरव मिला है। 1998 से लेकर 2012 तक baldev sharma लगातार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर बड़सर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में लगातार भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में हार रही है। 2022 के चुनावों को लेकर भाजपा मिशन रिपीट को लेकर कार्य कर रही है इसी कड़ी के तहत आज भाजपा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी की तेरी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।