भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा विधानसभा क्षेत्र बडसर में पिछले 25 सालों से लोगों के सुख दुख में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं 1998 से पूरब जब ज्वालामुखी में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई थी उसमें पर चर्चा में आए थे उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें हमीरपुर जिला का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद 1998 में उन्हें विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा गया। लगातार तीन चुनाव जीतकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। सबसे लंबे समय तक विधानसभा क्षेत्र का विधायक रहने का रिकॉर्ड उनके नाम है। वह लगातार 5 बार भारतीय जनता पार्टी का टिकट लेने में सफल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कट्टर समर्थक बलदेव शर्मा का पूरा परिवार उनकी पत्नी माया शर्मा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य हैं तथा कई अहम पदों पर उन्होंने कार्य किया है। विधानसभा क्षेत्र में महिला वर्ग में पकड़ काफी मजबूत है। वर्तमान में जिला अध्यक्ष के तौर पर बलदेव शर्मा जिले की राजनीति में चर्चित नाम है। संगठन पर पकड़ काफी मजबूत है। भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास के विकास कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान है वर्तमान में अधिकतर न्यासी उनके समर्थक है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में आर एस एस विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठन के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र मे सक्रिय है। सांसद अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने का लाभ भी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र में मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here