आया है वह जाएगा राजा रंक फकीर
जब तक सूरज चांद रहेगा वीरभद्र सिंह तेरा नाम रहेगा
एक युग का अंत
शिमला। सतीश शर्मा। 8 जुलाई सुबह 3:40 पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस लोक को छोड़ परलोक अंतिम यात्रा पर निकल गए। छोड़ गए अपनी यादें यादों के सहारे हमेशा प्रदेश की जनता उनको याद रखेगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पिछले महीने उनका जन्मदिन मनाया गया। राजा वीरभद्र छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। 8 बार विधायक रहे 5 बार MP रहे। गरीबों के मसीहा तथा जिनकी कोई नहीं सुनता था उनकी राजा वीरभद्र सुनते थे। आईजीएमसी शिमला में भर्ती थे तथा उनका इलाज  चल रहा था उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए विश्व की सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी कुशल क्षेम जानने के लिए पहुंचे थे। कई नेताओं को उन्होंने बुलंदियों पर पहुंचाया। अफसरशाही में कई लोगों को उनका आशीर्वाद मिला। आप जनता के प्रति का के राजा वीरभद्र सिंह। हिमाचल प्रदेश उनकी मृत्यु पर गमगीन है। उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। shimla के बाद कल उनका पार्थिव शरीर रिज पर रखा जाएगा जहां आम जनमानस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उसके बाद उनके पैतृक क्षेत्र में शनिवार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के कई नेता shimla पहुंच गए हैं। हमीरपुर जिलाा के बडसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  इंद्र दत्त लखनपाल सुबह shimla के लिए रवाना हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here