डोगरा दंपति ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र मृत्यु पर जताया गहरा शोक
हमीरपुर। सतीश शर्मा। राजा वीरभद्र सिंह 8 जुलाई 3:40 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। फुलकी मृत्यु से पूरा हिमाचल गमगीन है top news हिमाचल द्वारा वीरभद्र सिंह की मृत्यु की खबर प्रदेश में आग की तरह फैल गई। हमीरपुर जिला के बडसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा तथा उनकी धर्मपत्नी अरविंदर कौर डोगरा के परिवार के साथ वीरभद्र सिंह का गहरा नाता रहा है जब भी वह इस विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए मनजीत सिंह डोगरा के आवास पर जाकर इस परिवार के प्रति अपने प्यार का परिचय हमेशा उन्होंने दिया। रानी अरविंदर कौर डोगरा को राजा वीरभद्र सिंह अपनी बेटी मानते थे। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में मनजीत सिंह डोगरा ने जो महिला सम्मेलन बिजडी ताल ग्राउंड में करवाया था आज भी प्रदेश की जनता उसे याद करती है। डोगरा दंपति ने राजा वीरभद्र सिंह की मृत्यु को हिमाचल प्रदेश के लिए कभी न पूर्ण होने वाली क्षति बताया है। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह भले ही शरीर छोड़ गए हैं लेकिन उनकी यादें himachal के जर्रे जर्रे में है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता हमेशा लोगों के दिलों में वह जिंदा रहेंगे। काबिल गौर है कि मनजीत सिंह डोगरा दो बार क्षेत्र के विधायक रहे हैं। वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता के कारण एक बार वह निर्दलीय जीत कर विधानसभा में पहुंचे थे। बड़सर विस सभा क्षेत्र के लिए वीरभद्र सिंह ने कई तोहफे दिए हैं कई सरकारी दफ्तर स्कूल कॉलेज उनकी देन है। वीरभद्र सिंह की मृत्यु पर dogra दंपति ने गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here