संपादकीय सतीश शर्मा की कलम से
इंद्रजाल में उलझी सियासत
इंद्र दत्त लखनपाल विधायक से सबक सीखे जनप्रतिनिधि
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हमीरपुर जिले का अपना स्थान है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने जो मिसाल पेश की है उससे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को भी सबक लेना चाहिए। 2012 के चुनाव में उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से टिकट लेकर जीत दर्ज की। समाज सेवा का जज्बा उन्हें चैन से कभी बैठने नहीं देता। हिमाचल प्रदेश में इस महामारी के समय उन्होंने लोगों के सामने जो मिसाल पेश की देश में इससे पूर्व कम ही देखने को मिली है। कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण जब अपने भी मुंह फेर रहे थे तथा लोगों को उनसे बिछड़े इस महामारी का शिकार हुए लोगों के दाह संस्कार करने के लिए जब अपने भी मुंह फेर रहे थे उन्होंने आगे आकर मिसाल पेश की। कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु के बाद जब उनका अंतिम संस्कार करने की बारी आई तो अपने भी दूरियां बनाने लगे लेकिन उन्होंने दाह संस्कार करवाने के लिए अपने आप जाकर इस अभियान में शुरुआत की। इस अभियान में उनके बेटे राहुल लखनपाल का योगदान भी अतुलनीय रहा पीपी ई किट डालकर मृतक पॉजिटिव का संस्कार करने में उनके साथ विधायक के निजी सचिव मनु डोगरा ने साथ देकर सराहनीय कार्य किया। उसके बाद सरकार भी हरकत में आई मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के शाहपुर के युवक वीर सिंह द्वारा अपनी मां को कंधों पर उठाकर दाह संस्कार करने की घटना के बाद तथा विधायक इंद्र दत्त लखन पाल द्वारा दाह संस्कार करने में खुद शामिल होना तथा पॉजिटिव मृतकों का दाह संस्कार करना चर्चा का विषय बना। टॉप न्यूज़ हिमाचल द्वारा इस खबर को सबसे पहले ब्रेक करने के बाद मीडिया के कई घरानों ने इसे महत्वपूर्ण स्थान देकर प्रकाशित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जिला देशों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्रिमिनेशन का कार्य प्रशासन द्वारा करवाया जाए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायकों को भी इसमें योगदान करने की बात कही। इसके बाद प्रदेश में हालत बदले हैं। इंद्र दत्त लखन पाल विधायक के साथ-साथ एक सच्चे समाजसेवी भी है लोक कल्याण समिति द्वारा प्रदेश में 13 एंबुलेंस चलाई जा रही है। संस्था के के कार्यकर्ता अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। खून दान करने में भी इंद्र दत्त लखनपाल का रिकॉर्ड कायम है। हमारी जानकारी के अनुसार लगभग 75 से अधिक बार खून दान दे चुके हैं। समाज सेवा के उनके जज्बे को सलाम है। महामारी कितनी संकटकाल में जब कई नेता घरों में दुबक गए हैं वह जनता के बीच जाकर जनता को जागरुक कर रहे हैं। एक प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने जनता का भरोसा जीता है। भारतवर्ष के कई राज्यों से उन्हें इस कार्य के लिए सराहा भी जा रहा है। टॉप न्यूज़ के माध्यम से भी कई लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की है। प्रदेश के बिग हीरो में उनका नाम शामिल हुआ है प्रदेश की जनता को उन पर गर्व है उन्हें इस कार्य के लिए कोटि-कोटि बधाई। प्रदेश के अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उनसे सबक लेकर आगे आना चाहिए तथा लोगों की सेवा करनी चाहिए। राजनीति सेवा का सबसे सशक्त साधन है हमें आशा है कि हिमाचल प्रदेश के अन्य प्रतिनिधि भी उनसे सबक लेकर आगे आएंगे। इंद्रजाल के आगे अन्य बौने साबित हो रहे हैं।लखन पाल को इस पुनीत कार्य के लिए कोटि-कोटि बधाई।
सतीश शर्मा