विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का अपना वूथ कोरोना मुक्तत
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आह्वान
हमीरपुर। सतीश शर्मा।विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस महामारी से निपटने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम को लोगों के साथ जोड़ने का निर्णय किया गया है। देश में पार्टी के पन्ना स्तर पर कार्यकर्ता विराजमान है । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अपना वूथ कोरोणा मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। लेकिन हिमाचल प्रदेश में हमने ग्राउंड रिपोर्ट लेने की कोशिश की अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं उसमें इस पर अमल नहीं हो रहा है जो लोग कोरोना पॉजिटिव आई है उन्हें घरों में आइसोलेट किया जा रहा है लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी ज्ञान का असर फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा है। टॉप न्यूज़ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अभी इस पहल पर गौर नहीं किया जा रहा है इसके पीछे कारण क्या है भाजपा ही बेहतर बता सकती है। अपना वूथ को रोना मुक्त बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता आगे आते हैं तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। लेकिन फिलहाल इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। देश के अन्य भागों में स्थिति क्या है इसकी समीक्षा की जाएगी।