हमीरपुर। अनुराग ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं खेल विभाग मंत्री जब हिमाचल भवन से आशीर्वाद यात्रा शुरू कर सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा जिला की यात्रा कर हमीरपुर जिला के अपने गांव समीरपुर पहुंचे तो कई पल ऐसे आए जब वह भावुक हो गए। उनका पिता प्रेम कुमार धूमल से मिलन तथा भाई अरुण धूमल से मिलना भावुकता के पल थे। पिता के साथ गले मिलकर आत्मीयता का जो परिचय लोगों ने देखा लोग निहाल हो गए। लेकिन घर पर जो उनका पालतू कुत्ता उनसे जिस प्रकार मिला तथा प्यार प्राप्त किया वह एक मिसाल बन गया। हमीरपुर गांधी चौक पर उनका भाषण तथा 2 मिनट तक जब वह मजबूर हो गए तथा उनकी आंखों में आंसू छलक गए उन ऐतिहासिक पलों की गवाह बना जिला हमीरपुर। पूरे प्रदेश में 19 अगस्त से शुरू हुई उनकी यात्रा तथा 23 अगस्त रात देर तक चली यात्रा ऐतिहासिक यात्रा बनकर रह गई। हर जिले में उन्हें जो जनसमर्थन मिला काबिल योग्य है। बड़सर बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जब पहुंचे तो एक रिकॉर्ड बना मोरसू सुल्तानी से जिला परिषद राजेश कुमार मांगा द्वारा लोगों को जिस प्रकार मौके पर मान सम्मान दिया गया काबिल के योग्य है। भोटा बाजार में भी अति उत्साह वर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसके उपरांत शुक्र खड्ड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर द्वारा आशीर्वाद यात्रा के दौरान किए गए कार्य अति सराहनीय रहे। salauni बाजार में लोगों के लिए स्थानीय दुकानदारों तथा जिला परिषद के सदस्य संजीव कुमार तथा धीरज कुमार द्वारा जमकर लोगों को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। mehre बाजार में लोगों ने रात के अंधेरे तक अपने लाडले अनुराग ठाकुर का इंतजार किया। इस मौके पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था क्षेत्र में दीपावली जैसा माहौल था। ग्रामीण भारी जनसंख्या में अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। 80 साल से अधिक आयु की महिला 5 घंटे तक लगातार अनुराग ठाकुर के आने का इंतजार करती रही जब अनुराग पहुंचे उसके बाद ही बुजुर्ग महिला अपने आवास के लिए निकली। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। जिला परिषद सदस्य बीना शर्मा सहित कई प्रधान तथा पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष baldev sharma, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया शर्मा, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश बबली ,अध्यक्ष कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक कमलनयन युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री सहित हजारों की संख्या में लोगों का हजूम उमड़ा देखकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी गदगद नजर आए। महिलाओं ने जमकर नाच किया दीपावली का माहौल क्षेत्र में बना हुआ था। durga स्वीट शॉप के सामने जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला रोका तथा राजकुमार विज प्रबंधक durga स्वीट शॉप ने जब अनुराग ठाकुर का अपने साथियों के साथ स्वागत किया तो अनुराग ठाकुर ने top news हिमाचल से बात करते हुए कहा कि अगली बार durga स्वीट शॉप में चाय ड्यू रही। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के रैंक तक पहुंचने के बाद भी अनुराग ठाकुर जिस सादगी से लोगों से मिल रहे थे मैं एक इतिहास बन गया। आशीर्वाद ऐतिहासिक यात्रा की भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश होकर लोगों ने जो प्यार बरसाया himachal की राजनीति में आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक यात्रा को याद रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here