वीरभद्र को श्रद्धांजलि देने ्शिमला पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
निशब्द राजा वीरभद्र अमर रहे
नम आंखों से दी विदाई
शिमला। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह 8 जुलाई सुबह 3:40 पर दुनिया को अलविदा कर गए। दिवंगत राजा वीरभद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिमला पहुंचे। राहुल गांधी दिवंगत नेता राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से shimla पहुंचे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश के कोने-कोने से प्रदेश वासी पहुंचे हुए थे। उनके पार्थिव देह को रिज मैदान के बाद राजीव भवन ले जाया गया। हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद राजा वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके परिवार द्वारा रामपुर ले जाया जाएगा। कल शनिवार को रामपुर में पदम पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य का राज्य अभिषेक किया जाएगा उसके उपरांत राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न भागों से लोग shimla के अलावा रामपुर में भी पहुंचेंगे। वीरभद्र सिंह एक युगपुरुष थे। राजनीति में उन्होंने अपने दम पर लंबी पारी खेली उन्होंने पहला लोकसभा चुनाव 1962 में लड़ा था उसके उपरांत उन्होंने पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ा तथा 8 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। वर्तमान में वह अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके बेटे विक्रमादित्य shimla ग्रामीण से विधायक हैं। प्रतिभा सिंह उनकी पत्नी सांसद रह चुकी है। वीरभद्र सिंह का इस दुनिया से जाना एक युग का अंत है। हिमाचल प्रदेश में 3 दिन का शोक रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here