केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा खेल विभाग का 5 दिन की आशीर्वाद यात्रा का समापन बड़सर में
23 अगस्त को मैहरे में आयोजन 3:00 बजे पहुंचेंगे अनुराग ठाकुर
बड़सर। केंद्र सरकार द्वारा himachal को बड़ा तोहफा दिया गया है तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा खेल विभाग का दायित्व देकर उन्हें पदोन्नत किया गया है। जितने भी मंत्री बनाए गए हैं उनको अपने प्रदेश में जाकर लोगों से आशीर्वाद लेना है। अनुराग ठाकुर आशीर्वाद लेने के लिए 19 अगस्त से यात्रा का शुभारंभ करेंगे कई विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई तथा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र बड़सर में 23 अगस्त को पहुंचेगी जिसमें भोटा रेस्ट हाउस में दोपहर के भोजन के उपरांत salauni तथा उसके बाद 3:00 बजे आशीर्वाद यात्रा mehre में पहुंचेगी। 5 दिनों में अनुराग ठाकुर आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों से आशीर्वाद तो लेंगे ही साथ में देवी देवताओं का भी आशीर्वाद लेंगे कई मंदिरों तथा देवी देवताओं का आशीर्वाद इस यात्रा में मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र बड़सर को भी इस यात्रा में शामिल किया गया है अनुराग ठाकुर के चाहने वालों में भारी उत्साह व्याप्त है। जब अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री बने थे हिमाचल प्रदेश से सबसे पहले बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने उन्हें बधाई दी थी विधायक ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश के हिस्से बड़ी उपलब्धि आई है और अनुराग ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। हजारों की संख्या में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रदेश में चाहने वाले हैं इस विधानसभा क्षेत्र में भी उनकी लंबी लाइन लगी हुई है। क्षेत्र की जनता में अनुराग ठाकुर के दौरे को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश का यह विधानसभा क्षेत्र पहला विधानसभा क्षेत्र है जिसमें भाजपा का जिलाध्यक्ष baldev sharma, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, कृषि एवं kangra ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष कमलनयन तथा कामगार कल्याण बोर्ड के chairman तथा हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली इसी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। लोगों में इस आशीर्वाद यात्रा को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है।आशीर्वाद यात्रा के लिए कैबिनेट मंत्रीअनुराग ठाकुर को कोटि-कोटि बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here