बडसर विधानसभा के लोगों के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शुरू की फ्री एंबुलेंस सेवा
हमीरपुर। हमीरपुर के भाजपा के नेता विनोद ठाकुर ने कोरोना महामारी के दौरान मरीजों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों के लिए फ्री में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर की शुरुआत की लोगों ने प्रशंसा की है। विनोद ठाकुर छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं भाजपा युवा मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी के अहम पदों पर उन्होंने कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एमआईटी की स्थापना कर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दिया है। उनके प्रयासों से निजी विद्यालय भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उनकी नजदीकियां लोगों में जगजाहिर है जनता की कार्य करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने तीन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाकर इस महामारी के समय में लोगों को राहत प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here