अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए बड़सर में हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं कामगार बोर्ड के चेयरमैन राकेश बबली ने जगह जगह लगवाई स्वागत के लिए होर्डिंग
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के 5 दिन के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा खेल विभाग अनुराग ठाकुर का प्रदेश में जगह-जगह स्वागत किया गया। बडसर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं में कोई नेता कोर कसर नहीं छोड़ रहा है rakesh बबली ने जगह जगह अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए होर्डिंग लगवाई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। छात्र राजनीति से rakesh बबली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन के कार्य में सक्रिय रहे हैं उसके बाद भाजपा के संगठनों से जुड़कर उनका संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। कई सालों तक देश के कई भागों में संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वह कार्यरत रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में उन्हें कामगार कल्याण बोर्ड का chairman बनाकर उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। लंबा राजनीतिक संगठनात्मक अनुभव उनके लिए रामबाण बनकर आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तथा भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने की बात हो राकेश बाबली की योग्यता सबसे अधिक है। जिस दिन उनको कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया जब वह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो उन्हें बधाई देने वाले पुराने विधायकों का भी तांता लगा था पूर्व विधायक राम रतन sharma के आवास पर जाकर उन्होंने आशीर्वाद लेकर पारी की शुरुआत की तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व में विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा खुलकर उन्हें बधाई देने के लिए आगे आए। top news हिमाचल के माध्यम से दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा ने rakesh बबली के कार्यों की सराहना की। युवाओं की टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यरत है। इस पावन अवसर पर अनुराग ठाकुर को बधाई देने के लिए वह आगे आए हैं उनकी टीम क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। rakesh बबली ने top news हिमाचल को बताया कि अनुराग ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया जाएगा उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने देश की राजनीति में एक अलग ही नाम कमाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं उनकी कार्यशैली से देश विदेश में हिमाचल देश का नाम रोशन हुआ है।