मंडी शिवरात्रि मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने कैबिनेट की दूसरी बैठक दिव्यांग,अनाथ, बेसहारा, एकल विधवाओं के लिए कर पेश की मिसाल
मंडी/ सतीश शर्मा विट्टू/ टॉप न्यूज़ हिमाचल। हिमाचल प्रदेश में कई मुख्यमंत्री बनकर हिमाचल का नाम करने का इतिहास रचने का कार्य कर चुके हैं लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो किया वह इतिहास बना है न किसी ने पूर्व में किया न भविष्य में करेगा। हम बार कर रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनाथ,दिव्यांग,बेसहारा बच्चों के बारे में जिसमें ऐसे बच्चों को स्टेट चाइल्ड का दर्जा देकर मिसाल पेश की है। उनके लिए सुखाश्रय कोष की स्थापना की उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करवाने का दम भरा व उनकी पढ़ाई का खर्चा, जेब खर्च 4हजार प्रति माह, पूरी पढ़ाई का जिम्मा, कपड़ों के लिए 10हजार हर साल के अलावा उनके लिए आवास सुविधा के उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया है। हिमाचल प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने ऐसी योजना शुरू नहीं की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो किया मिसाल बन गया। ऐसे बच्चों को स्टेट चाइल्ड का दर्जा दिया है। साल में एक बार हवाई यात्रा का भी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
इसके अलावा कर्मचारी वर्ग को ओपीएस देने का वायदा पूरा किया है। देव समाज के लिए शिवरात्रि पर्व पर 1करोड राशि जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here