हिमाचल। कारगिल युद्ध कोई छोटा युद्ध नहीं था। युद्ध युद्ध होता है जिसमें भारत के वीर जवान अपने देश की सुरक्षा के लिए हँसते हँसते अपना बलिदान देते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई, 1999 के दौरान 3 महीने तक हुए कारगिल युद्ध में 26 जुलाई, 1999 को भारत ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी। इसलिए इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा देश में जगह-जगह कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
इस सशस्र संघर्ष में भारत के 527 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे और 1300 से अधिक घायल हुए थे। अकेले हिमाचल से इस युद्ध में 52 सपूत वीरगति को प्राप्त हुए थे। ये हैं हिमाचल के अमर शहीद: –
जिला कांगड़ा
1. परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा
2. लैफ्टिनैंट सौरभ कालिया
3. ग्रेनेडियर बजिंद्र सिंह
4. राइफलमैन राकेश कुमार
5. लांस नायक वीर सिंह
6. राइफलमैन अशोक कुमार
7. राइफलमैन सुनील कुमार
8. सिपाही लखवीर सिंह
9. नायक ब्रह्म दास
10. राइफलमैन जगजीत सिंह
11. सिपाही संतोख सिंह
12. हवलदार सुरिंद्र सिंह
13. लांस नायक पदम सिंह
14. ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह
15. ग्रेनेडियर योगिंद्र सिंह
जिला हमीरपुर
1. हवलदार कश्मीर सिंह वीर चक्र विजेता
2. हवलदार राजकुमार
3. सिपाही दिनेश कुमार
4. हवलदार स्वामी दास चंदेल
5. सिपाही राकेश कुमार
6. सिपाही सुनील कुमार
7. राइफलमैन दीप चंद
जिला बिलासपुर
1. हवलदार उधम सिंह वीर चक्र विजेता
2. नायक मंगल सिंह
3. राइफलमैन विजय पाल
4. हवलदार राजकुमार
5. नायक अश्विनी कुमार
6. हवलदार प्यार सिंह, गांव खतेड़ घुमारवीं
7. नायक मस्त राम
जिला मंडी
1. नायब सूबेदार खेम चंद राणा
2. हवलदार कृष्ण चंद
3. नायक सरवन कुमार
4. सिपाही टेक सिंह मस्ताना
5. सिपाही राकेश चौहान
6. सिपाही नरेश कुमार
7. सिपाही हीरा सिंह
8. ग्रेनेडियर पूर्ण चंद
9. लांस नायक गुरदास सिंह
10. नायक मेहर सिंह
11. लांस नायक अशोक कुमार
जिला शिमला
1. ग्रेनेडियर यशवंत सिंह
2. राइफलमैन श्याम सिंह वीर चक्र विजेता
3. ग्रेनेडियर नरेश कुमार
4. ग्रेनेडियर अनंत राम
जिला ऊना
1. कैप्टन अमोल कालिया वीर चक्र विजेता
2. राइफलमैन मनोहर लाल
जिला सोलन
1. सिपाही धर्मेंद्र सिंह
2. राइफलमैन प्रदीप कुमार
जिला सिरमौर
1. राइफलमैन कुलविंद्र सिंह
2. राइफलमैन कल्याण सिंह सेवा मैडल
जिला चंबा
1. सिपाही खेम राज
जिला कुल्लू
1. हवलदार डोला राम सेवा मैडल