*क्या हिमाचल की सियासत में सक्रिय होंगे अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में 2027की पटकथा लिखी जा रही
अनुराग सिंह ठाकुर से बड़ी उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवरत्नों में शामिल रहे अनुराग सिंह ठाकुर को गठबंधन सरकार में मंत्री पद न मिलाना भविष्य के बड़े राज छुपाए बैठा है। भाजपा गठबंधन की सरकार बन गई मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली। आम हिमाचली के मन में एक ही प्रश्न है की अनुराग सिंह ठाकुर को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया तो उन्हें बड़ा दायित्व देने का संकेत है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के तीन सांसद हिमाचल कोटे से हैं तो जगत प्रकाश नड्डा गुजरात कोटे से मंत्री बनेहैं। अनुराग सिंह ठाकुर पांचवीं बार सांसद बने हैं। उनके कार्य भारतवर्ष के सांसदों के मामले में अनोखे हैं खेल महाकुंभ की बात करें अथवा मोबाइल स्वास्थ्य बैन। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी महिलाओं को संगीत का कार्यक्रम। मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अनुराग सिंह ठोकर की अनोखी पहल देश भर में उदाहरण बनी है। उन्हें मंत्री न बनाकर हिमाचल प्रदेश में फिलहाल लोगों के साथ मिलने के लिए समय दिया गया है 2027 के विधानसभा उपचुनाव की पटकथा लिखी जा रही है।
केंद्र में मंत्री पद न मिलने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के बदले अंदाज कहीं भविष्य में हिमाचल की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत तो हैं। बुधवार को सोलन में उनकी बातचीत की शैली तो पुराने पैटर्न पर थी, परंतु बदलती राजनीतिक फिज़ा में उनका अंदाज बदलता नजर आया। शिमला में भाजपा की कोर कमेटी में भाग लेने से पूर्व वह कुछ समय के लिए सोलन में रुके थे। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर नपे-तुले अंदाज में दिए, परंतु बंद कमरे में जब वह भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिले, तो उनके भाषण के फोकस का दायरा सोलन के साथ-साथ पूरे हिमाचल के कार्यकर्ताओं तक जा पहुंचा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की सीटों को भाजपा की झोली में डालने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की है।
अमूमन सांसद अनुराग ठाकुर जहां भी जाते हैं, वहां के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में अपनेपन का एहसास करवाते हैं, लेकिन यकायक केंद्र की राजनीति के परिवर्तित होते परिदृश्य में उन्होंने पूरे हिमाचल के कार्यकर्ताओं को साधने का परोक्ष बाण छोडक़र कुछ न कुछ अपनी भावी आंतरिक भावना के संकेत अवश्य दिए हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार नेतृत्व का हवाला देते हुए प्रदेश के दिग्गज नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं तथा उन्हें प्रधानमंत्री ने दो अहम विभागों का दायित्व दिया है। उनके बड़े मंत्रालय का लाभ