भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के जन्मदिन पर विशेष
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन के सिपाही बलदेव शर्मा के जन्मदिन पर उनको जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई। बडसर विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है इस दिन भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट पर 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड अगर किसी के नाम दर्ज हुआ है तो वह है बलदेव शर्मा। बलदेव शर्मा बीसवीं शताब्दी के अंतिम दशक में तब सुर्खियों में आए जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला हमीरपुर का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व बलदेव शर्मा शिमला में विशाल टैक्सी ऑपरेटर महासंघ के अध्यक्ष रहे। जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया तो पहली बार मेरी मुलाकात उनके साथ दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में हुई। उस समय पत्रकारिता में अजीत समाचार पत्र में उपमंडल मुख्यालय संवाददाता के तौर पर कार्यरत था। उन्होंने जब पहली बार कहा की इस विधानसभा क्षेत्र में सेवा करने के लिए आया हूं तो उनसे मित्रता हो गई तथा समाचारों में उनकी खबरें प्रकाशित करने का सिलसिला शुरू हुआ। 1998 के विधानसभा चुनावों के दौरान उनका नाम पार्टी टिकट के लिए दावेदारों में शामिल हुआ उस समय आर एस एस के भाजपा के दो बार विधायक रहे राम रतन का टिकट काटकर बलदेव शर्मा को सौंपा गया। उस चुनाव में गिने चुने लोग खुलकर भाजपा का समर्थन करते थे उस समय कांग्रेस के नेता मनजीत सिंह का डंका बजता था। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की टीम ने उस दौरान भाजपा के प्रत्याशी बलदेव शर्मा के चुनाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भाजपा का संगठन उस दौरान भाजपा से नाराज भी हुआ लेकिन पूर्व विधायक मनजीत डोगरा को उस चुनाव में कड़ी टक्कर मिली। चुनाव से ऐन पूर्व शराब पकड़ी गई जिसमें सभी समाचार पत्रों अजीत समाचार पंजाब केसरी दिव्य हिमाचल द्वारा पकड़ी गई शराब के लीड समाचार प्रकाशित हुए उसका नुकसान पूर्व विधायक मंजीत डोगरा को हुआ तथा वह चुनाव हार गए बलदेव शर्मा इस चुनाव में 4 हजार से अधिक मतों से विजय घोषित हुए। उसके बाद बलदेव शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा लोग जुड़ते गए कारवां बनता गया। 1998 के चुनाव के बाद जब शिमला में सरकार बनाने की बात आई उस समय सत्ता को लेकर काफी संघर्ष हुआ। भाजपा के विधायक रमेश धवाला को उस समय कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए बाध्य किया गया तथा उस दिन गुंडागर्दी का शिमला की सड़कों पर नंगा नाच हुआ। निचले हिमाचल से शिमला पहुंचे लोगों की गाड़ियां तोड़ी गई गुंडागर्दी कर उन्हें शिमला से भगाया गया। उस दौरान बलदेव शर्मा ने निचले हिमाचल के लोगों को गुंडागर्दी से बचाने के लिए काफी सराहनीय कार्य किया। काबिल गौर है कि गुंडागर्दी का नंगा नाच हमने बतौर पत्रकार वहां देखा लोगों को जान बचाकर घरों में वापस पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उस घटना ने बलदेव शर्मा को राजनीति में काफी मजबूत किया। बलदेव शर्मा युवा विधायकों राकेश पठानिया तथा अन्य तीन विधायकों के साथ गुंडागर्दी के इस नंगे नाच को रोकने के लिए कृत संकल्प रहे। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जो कार्यकर्ता उसमें शिमला में पहुंचे थे उन्हें गुंडागर्दी से बचाने उनको अपने भाई के घर ले जाकर भोजन कराने तथा उन्हें सुरक्षित भेजने का कार्य उसमें बलदेव शर्मा ने किया जो आज भी लोगों को याद है। उसके बाद परिस्थितियां बदली
प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने तथा विधायक बलदेव शर्मा का डंका पूरे हिमाचल में बजने लगा। बलदेव शर्मा को लोगों ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का हनुमान की संज्ञा दे दी। विधायक बलदेव शर्मा प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते रहे। उसके बाद लगातार दो चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की। विकास के कई कार्य करवाएं। वक्त के साथ राजनीति बदलने लगी बलदेव शर्मा की लोकप्रियता भाजपा के ही कुछ लोगों को रास नहीं आई। 2012 के विधानसभा चुनावों में इंद्र दत्त लखन पाल को कांग्रेस पार्टी ने मैदान में उतारा तथा आमने-सामने मुकाबले में आईडी लखनपाल चुनाव जीत गए। उसके बाद 2017 के चुनावों में भाजपा ने बलदेव शर्मा को टिकट थमाया लेकिन अनुशासन के लिए जानने वाली भाजपा को विद्रोह का सामना करना पड़ा उस चुनाव में बलदेव शर्मा 400 से अधिक मतों से चुनाव हार गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। भाजपा ने बलदेव शर्मा पर विश्वास कर उनको भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से नवाजा आज भी वह हमीरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यरत है। बलदेव शर्मा को मजबूत करने के लिए उनकी धर्मपत्नी माया शर्मा का योगदान अति सराहनीय रहा महिला वर्ग में उनकी लोकप्रियता हरगांव तक है। वफादारी क्या होती है यह सीखना हो तो कोई बलदेव शर्मा से सीखे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहने वाला पूर्व विधायक बलदेव शर्मा संगठन को लेकर भाजपा की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन की उनको टॉप न्यूज़ हिमाचल की तरफ से कोटि कोटि बधाई।
संपादक सतीश शर्मा की विशेष प्रस्तुति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here