होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से मिलकर बढ़ा रहे उनका हौसला
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर की पहल
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर विनोद ठाकुर विधानसभा क्षेत्र बड़सर के लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा फोन आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को मिलकर उन्हें हौसला देने की पहल को विनोद ठाकुर बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने गांवों में जाकर होम आइसोलेट लोगों को स्वास्थ्य किट उपलब्ध करवाने के लिए अभियान चलाया हुआ है विधानसभा क्षेत्र के लिए कई मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जानकर विनोद ठाकुर का हौसला बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर लोगों से मिलने का उन का सिलसिला जारी रहता है विनोद ठाकुर की पहल मरीजों के लिए रामबाण भी साबित हो रही है। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बताया कि विनोद ठाकुर की पहल कारगर साबित हो रही है लोगों को हौसला मिल रहा है तथा इस महामारी से लड़ने के लिए लोग उत्साह के साथ उसका सामना कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने जो पहल शुरू की है उसे अन्य नेता भी अपने अपने क्षेत्र में शुरू करें तो इस महामारी से लड़ने के लिए उनका योगदान भी सराहनीय हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here