- वायरल खबर।
स्मृति पटल्
टॉप न्यूज हिमाचल एक्सक्लूसिव स्टोरी
वक्त के साथ कैसे बदलते हैं लोग
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साहित कांग्रेस
जब मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे उनका बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने का मौका था इनमें से एक कांग्रेसी ही पहुंचा था सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने के लिए
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। आज से 12 साल पहले की घटना का अपने दर्शकों के साथ शेयर करना चाहता हूं। 2012 में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तथा राजा वीरभद्र सिंह बने हिमाचल के मुख्यमंत्री। उसके बाद विधायक इंद्र दत्त लखनपाल जो बड़सर से पहली बार विधायक बने थे उन्हें सीपीएस बनाया गया। उन दिनों सुखविंदर सिंह हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश के चीफ बने थे। बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेक ने आए थे वक्त के साथ लोग भी किस तरह बदल जाते हैं इस खबर में आपको पता चलेगा। राजा वीरभद्र का एक छत्र राज था। सुखविंदर सिंह अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ रही थे। उन्हें कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा2013में दिया गया था परंतु उनके साथ चलने वालों लोगों की भीड़ नहीं थी। अकेला चलो तथा गिने चुने लोग ही उनके साथ देते थे। लंबी पत्रकारिता की पारी खेलने के लिए सबके साथ समंजस बनाकर चलना होता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर की चाल पर हमारी पैनी नजर थी। 7 अक्टूबर को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 12 साल बाद सुखविंदर सिंह मुख्यमंत्री बन गए हैं तथा राजा वीरभद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं लोगों के दिलों में रहते हैं। सुखविंदर सिंह जब बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे तो उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस के लोगों ने किनारा कर लिया था।इस पूरे ग्रुप में से बाबा बालक नाथ मंदिर तब पहुंचे थे इंजीनियर राजेश बन्याल तथा उनके साथ विनोद लखनपाल जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के मुख्यमंत्री ने सदस्य बनाए हैं। इंजीनियर राजेश को जिम्मा मिला है हिमुडा के डायरेक्टर का। उस समय राजा वीरभद्र के साथ विधायक लखनपाल भी जुड़े थे कांग्रेस पार्टी लोगों में हिम्मत नहीं थी कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुखविंदर बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उनसे मिलने के लिए भी पहुंच जाए। लोग दूरियां बनाकर रखते थे। लेकिन कहते हैं न वक्त साबका आता है आज यही कांग्रेस के लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं । वैसे मुख्यमंत्री को यह किस्सा भूला नहीं होगा लेकिन हमने सोचा पिछले कल कांग्रेस पार्टी ने बड़सर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बैठक का आयोजन किया है हमने सोचा इसी बहाने लोगों को भी याद करा देते हैं की वक्त के साथ वफादारियां भी कैसे बदलती हैं। वैसे उस दिन भी हमने पत्रकारिता का फर्ज निभाया था हम भी बाबा बालक नाथ मंदिर में पहुंचे थे साथ में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के वर्तमान मेंबर विनोद लखनपाल भी थे तथा इंजीनियर राजेश भी। इस बार सोच रहा हूं की मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बाबा बालक नाथ में भीड़ काफी होगी वक्त के साथ लोग कैसे बदलते हैं इसे इस बार टॉप न्यूज पर लाइव दिखाने की कोशिश करूंगा। आप लोग चैनल से इसी प्रकार जुड़कर इस प्रकार की अन्य कहानियां भी पढ़ने के लिए टॉप न्यूज को फॉलो करें हम यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं तथा हमारा वेबसाइट टॉप न्यूज himachal.in पर भी जुड़ सकते हैं। टॉप न्यूज भारत फेसबुक पर भी उपलब्धहै। टॉप न्यूज इंस्टाग्राम तथा एक पर भी उपलब्ध है ऑर्गेनिक दर्शक ही जुड़े। भीड़ से हटकर खबरें चाहिए तो हमारे चैनल को जरूर फॉलो करें मुख्यमंत्री सुखविंदर से जुड़ी बहुत सी कहानीयां है। आपके साथ साझा करते रहेंगे
#cmsukhvindersinghsukhu #inderdittlakhanpal #highlight #hamirpur #CMOHimachal







