हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आर्थिक मॉडल हो रहा लोकप्रिय-प्रोफेसर डॉक्टर अनिल डोगरा
हमीरपुर/बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक सुधारो का जो मॉडल शुरू किया है हमने हिमाचल प्रदेश के अर्थशास्त्री प्रोफेसर डॉक्टर अनिल डोगरा से इस विषय पर बातचीत की उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आर्थिक मॉडल लोकप्रिय हो रहा है मुख्यमंत्री द्वारा लिए जा रहे फैशनों के दूरगामी परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक छोटा सा कदम मैपिंग कर उठाया है जिसमें हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का वेतन पहली तारीख के बजाय 5 तारीख को देने तथा पेंशनरों की पेंशन 10 तारीख को देने से हिमाचल प्रदेश सरकार को एक महीने में 3 करोड़ तथा 3 सालों में 108 करोड़ की बचत होगी। इस बारे में अगर मुख्यमंत्री ने प्रयास किया है तो ऐसे प्रयास कई साल पहले शुरू हो जाने चाहिए थे ताकि आज तक करोड़ों रुपए की बचत हो जाती। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा किए गए सुधारो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचते कर प्रदेश को बड़े लाभ मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने दो महीने तक कैबिनेट मंत्री तथा सीपीएस का वेतन न लेने की जो घोषणा की है उससे भी दो महीना में एक करोड़ की बचत होगी प्रयास भले ही छोटा है लेकिन इसके परिणाम हिमाचल की खुशहाली के लिए बेहतर आएंगे।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के सुधारो की बात की जाए अनाथ बच्चों के लिए उन्होंने जो मॉडल शुरू किया है हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है जिसने इस मॉडल को अपनाया है। इसके अलावा विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ने जो पेंशन योजना लाने की घोषणा की है उसमें प्रदेश की विधवा एकल महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा अपने बच्चों की शिक्षा के लिए। प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कई कड़े फैसले दे रहे हैं लेकिन चंद लोग तथा कुछ नेता भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है तथा अपवाह फैला रहे हैं कि हिमाचल दिवालिया होने के कगार पर है जो सरासर गलत है।
आर्थिक नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के वेतन तथा भत्तों के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं कर्मचारियों के वेतन के लिए हिमाचल में कोई दिक्कत नहीं आएगी बल्कि सुधारो का युग शुरू किया गया है जिसमें सुधरो के लिए कहीं से तो शुरुआत करने होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here