हरियाणा के चुनाव में राज्यसभा सांसद सिकंदर पंचकूला में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हए

पंचकूला। सतीश शर्मा विट्टू। सिकंदरहरियाणा के पंचकूला में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद सिकंदर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए। हरियाणा विधानसभा के चुनाव में राज्यसभा सांसद सिकंदर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने पंचकूला के विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं को इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए कार्य करने के लिए एकजुट होकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। सिकंदर राज्यसभा के सांसद हैं तथा पूर्व में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बीसी के पद तैनात रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनकी योग्यताओं को देखते हुए उन्हें राज्यसभा में भेजा है। दिन रात लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। हरियाणा के विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के लोगों को भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया तथा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के टिप्स दिए। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पर्टी सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here