ब्लाक कांग्रेस बडसर की बैठक आज गीता पैलस मैहरे में आयोजित की गई ।कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद से शुरू हुई बैठक। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिंदाबाद से शुरू हुई बैठक। सुभाष ढटवलिया भी पंहुचे।‌ सुभाष ढटवलिया की हार के बाद पहली बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
कमल पठानिया ने मंच संचालन किया। संगठन ने जैसे तैसे चुनाव लड़ा। अब हमारा ध्येय है पार्टी को मजबूत किया। बैठक के बार में की कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे। बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय लखनपाल, इंजनियर राजेश बन्याल, नरेश लखनपाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा की सब एकजुट होकर कार्य करें। यह हार सुभाष ढटवलिया की अकेले की हार नहीं है। सब मिलकर कार्य करें तो पार्टी मजबूत होगी। बड़सर में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सबने मेहनत की। हार पर आरोप लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा की संगठन मजबूत नहीं था। प्रभारी ज्यादा लगाए गये। संगठन में काम करने वालों को स्थान मिलना चाहिए। संजय शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष हैं। स्थायी अध्यक्ष बनाया जाए। मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं को उठाया जाए। कार्यकारिणी बनाई जाए। कमल पठानियां ने कहा की संजय शर्मा स्थायी अध्यक्ष हैं। कमल पठानियां ने कहा की पिछली कार्यकारिणी में अनगिनत पदाधिकारी बनाए थे। सोनी ने इस मौके पर कांग्रेस की बैठक में सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। मुझे एक्स सर्विस सेल का अध्यक्ष बनाया था। फौज में एक फीती लगती है। संगठन में सही लोगों को स्थान मिलना चाहिए। सोनी ने कहा की हमारे जो काम होने चाहिए। वह होने चाहिए। कार्यकर्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर के सभी कार्य होंगे। सुभाष ढटवलिया ही हमारे लीडर हैं। सुभाष ढटवालिया ने सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। लोगों ने साथ कम दिया व कांग्रेस पार्टी चुनाव हार गई।
सतीश सोनी ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। पूर्व वक्ताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा की संगठन चुनाव में कमजोर था। कुछ भीतरघाती की वजह से आप हारे हैं सुभाष ढटवलिया। आगे ख्याल रखा जाए। सुभाष हमारे एम एल ए। उन्होंने कहा की सभी सुभाष ढटवलिया का साथ दें। जब भी आप किसी पंचायत में जाते हैं कम से कम 150लोग सुभाष के साथ होने चाहिए। सतीश सोनी ने कहा हम सुभाष के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे।
ननावां के प्रधान रत्न चंद ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा की सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत है। संगठन को मजबूत करने के लिए हमें कार्य करना है। सबसे अधिक मत कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। हम चुनाव में सो गये व विरोधी जाग गये । हम हार गये। मैंने चंबा में 40 साल सर्विस की।
हमारे नेताओं में सबको साथ लेने की भावना होनी चाहिए। हमें पार्टी को मजबूत करना है। विरोधियों से हमें सचेत रहना होगा। पार्टी को मजबूत करना है। तभी हम विरोधियों को मात दे सकेंगे। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है व प्रत्याशी को जीतने वोटों से हारे हैं चार गुना वोटों से जीतेगी।
पुनम ने मंच से कहा की महिलाओं को पार्टी में मान सम्मान दिया जाए। महिलाओं के काम होना चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हमारे कार्य होने चाहिए। महिलाओं के काम होने चाहिए। चंद लोग पार्टी का नाम बदनाम कर रहे हैं वह सुधर जाए।
अरविंद बनाया युवा नेता ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा की प्रशाशन में पकड़ होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के लोगों के कार्य को प्राथमिकता मिलना चाहिए। उन्होंने कहा की सुभाष ढटवलिया प्रशासन पर पकड़ बनाए। कांग्रेस को मजबूत किया जाए। बाहर के लोगों के डीओ न लगाएं जाए। अधिकतर युवा भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी के धाकड़ नेता विशाल राणा ने कहा की कार्यकर्ता की याद तब आते हैं जब चुनाव याद आते हैं। विशाल राणा ने कहा बड़सर में बहुत लीड मिली है लेकिन मेरी पंचायत के एक डीईपी को कुल्लू तबादला कर दिया। किसने वह तबादला करवाया। बाहरी लोगों को तबादले कर लाया जाता था। हम हारे हुए लोगों को लेकर चुनाव मैदान में गये। 2027 में चुनाव कठिन होगा। इस बार तो मुख्यमंत्री ने 12 जनसभाए की। कांग्रेस पार्टी को एकजुट होना चाहिए। आप राजनीति में नये है लेकिन आपको मजबूत होना चाहिए। हम लोगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास सबको इकठ्ठे होकर जाना होगा।
कैप्टन सीनियर सिटीजन ने कहा राम रहीम एक समान। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। चुनाव जीतने के लिए साम,दाम दंड भेद से जीता जाता है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
युवा कांग्रेस पार्टी में काम करने वालों को आगे लाया जाए।
सतीश बन्याल ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सुभाष ढटवलिया जिंदाबाद के नारे लगाए। सतीश बन्याल ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट होना होगा।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here