ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सुभाष ढटवलिया ने मांगा सभी कार्यकर्ताओं का साथ
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे सुभाष ढटवालिया ने कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने विधानसभा के चुनाव में साथ देने के लिए सबका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेरा तन मन धन से साथ दिया। लोगों को कांग्रेस पार्टी से ज्यादा उम्मीदें हैं। मैं चुनाव में सफल नहीं हो सका। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुभाष नया है। मैंने जिला परिषद बीडीसी तथा पंचायत प्रधान का चुनाव जीता है। जहां तबादलों की बात है तो उन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कार्य करवाने के लिए मैं दिन रात मेहनत कर रहा हूं। अधिकारी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत होगा।