कोरोना पॉजिटिव दो मौतों के बाद salauni बाजार को सैनिटाइज करते डॉक्टर अब्दुल कलाम सोसाइटी के कार्यों को क्षेत्र की जनता ने सराहा

हमीरपुर। सतीश शर्मा।राज्यस्तरीय संस्था डॉ अब्दुल कलाम सोसायटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस द्वारा बाजार कमेटी सलौणी के आग्रह पर सलौणी बाजार को पूर्णतया सैनिटाइज किया गया। क्योंकि गत दिनों 24 घंटे में दो मौतें सलौणी बाजार में ही हो चुकी हैं।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अमर जीत सिंह, बाजार कमेटी सलौणी के उपाध्यक्ष शैम्पू सोनी, ग्राम पंचायत करेर के पंचायत सदस्य सतीष कुमार के अतिरिक्त संस्था मुख्यालय के समस्त कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक अमर जीत सिंह ने बताया कि कोविड से लड़ाई में जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार की कार्य करने के लिए आगे आने वाली यह संस्था पहली ऐसी संस्था है जिसने कोरोना पॉजिटिव दो मौतों के बाजार को सनराइज करवाया है। अमरजीत सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश के 48 ब्लॉक में संस्था आधी दुनिया अर्थात महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा भविष्य में हिमाचल प्रदेश के हर ब्लाक में संस्था इस कार्य को आगे बढ़ाएगी। हिमाचल के हितों तथा सरोकारों के लिए संस्था दिन रात मेहनत कर रही है। उन्होंने बताया कि इस महामारी के समय में संस्था सरकार को हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here